श्याम टाइम्स देहरादून l कैंट क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी ठोस रूप से प्रकट कर रहे कांग्रेसी नेता नवीन जोशी के विगत दिवस हुए एक कार्यक्रम के दौरान वहां सैकड़ो की संख्या पर वहां पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों का उन्होंने दिल से आभार व्यक्त किया है l कांग्रेस के नेता और केंट क्षेत्र से 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे नवीन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे कार्यक्रम में हजारो की संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक सफलता दिलाने और इतनी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे यादगार बनाने के लिए आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों का भार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका विश्वास, आपका स्नेह और आपका साथ हमारे लिए केवल समर्थन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और नई ऊर्जा है। कार्यक्रम में उपस्थित होकर कैंट विधानसभा के सभी साथियों का गौरव बड़ाने के लिये प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य करन माहरा का कोटि कोटि धन्यवाद l