कुख्यात राकेश प्रधान उर्फ तिनका के खिलाफ रायपुर थाने पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पुत्र से जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 34 लाख

इंस्पेक्टर के रिश्तेदार डाक विभाग कर्मचारी को बताया था अपने आप को राज्य मंत्री

राकेश तिनका के खिलाफ रायपुर थाने पर सरकारी जमीन को खुद-बर्ड करने और लोगों से रुपए टने के हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे
राकेश तिनका और उसकी पत्नी पर गैंगस्टर लगाने की कर रही पुलिस तैयारी

श्याम टाइम्स देहरादूनl नगर निगम देहरादून में पार्षद के पद पर तैनात रहे रायपुर क्षेत्र निवासी राकेश तिनका और उसकी पत्नी पार्षद के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पुत्र से रायपुर और राजपुर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपए की ठगी करने का अभियोग पंजीकृत कर लिया है अब पुलिस पूर्व पार्षद पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही हैl
सूत्रों के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषि नगर सहस्त्र धारा रोड निवासी राकेश तिनका कुछ समय पर विगत वर्ष दिसंबर माह में देहरादून के मुख्य डाकघर में किसी कार्य से गया था सूत्र बताते हैं कि वहां पर उसकी मुलाकात चीफ पोस्टमास्टर के रूप में नियुक्त महेंद्र सिंह जो कि पीड़ित के मामा है से हुई थीl महेंद्र सिंह को अपनी मीठी बातों में लेकर आप है कि राकेश तिनका ने उन्हें अपने आप को उत्तराखंड सरकार का राज्य मंत्री बताया थाl
विगत दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल सिंह पीड़ित गौरव कुमार अपने पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर हुए इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह निवासी 148 आईडीपीएल वीरभद्र हाल निवासी विस्थापित कॉलोनी ऋषिकेश मनसा देवी एक प्रार्थना पत्र लेकर उनसे उनके कार्यालय में मिले तथा उन्हें बताया कि ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड निवासी नगर निगम के पूर्व पार्षद राकेश टिका ने रायपुर स्थित एमडीडीए के फ्लैट दिलाने के बहाने उसे 34 लख रुपए की ठगी कर लीl
पीड़ित गौरव कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि राकेश टिका ने करीब 6 लख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और बाकी रुपया नगद तथा कई लाख रुपया अपनी पत्नी के खाते में प्राप्त कियाl पीड़ित गौरव कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसके साथ हुई ठगी के मामले कि जब उसे जानकारी हुई तो उसने राकेश तिनका और उसकी पत्नी से अपने रुपए वापस करने की मांग की तो दोनों ने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और उसे देख लेने की धमकी दीl
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपनी शिकायती पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि राकेश दिन का ने एक व्यक्ति को अपना भतीजा बात कर उसे पटेल नगर क्षेत्र में बुलवाया था तथा अपने ड्राइवर को भी इसमें शामिल किया था पीड़ित ने बताया कि वह इस संबंध में रायपुर थाना अध्यक्ष से भी मिल चुका है लेकिन राकेश तिनका के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं कियाl मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना अध्यक्ष रायपुर से फोन पर वार्ता कर उन्हें आरोपियों के खिलाफ संगीत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए थे इसके बाद रायपुर पुलिस ने राकेशऔर उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया हैl
वहीं पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताएं कि राकेश टिका और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर थाने पर एक दर्जन से अधिक नामजद अभियोग पंजीकृत थे जो की सरकारी संपत्ति को खुर्द- खुर्द करने तथा भोले -भाले लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए बैठने के हैं उन्होंने बताया कि राकेश और उसकी पत्नी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *