राजपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर क्या चोरी की वारदात का खुलासा
आरोपियों के कब्जे से घटना में चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां, अन्य सामान व नगद धनराशि हुई बरामद
राजपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
श्याम टाइम्स देहरादून l विगत तीन सितंबर को पंकज जोशी निवासी भगवंतपुर थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, घंटिया, दिया, अष्टधातु की थाली, शिवलिंग व नगद धनराशि चुरा ली है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 305 (डी) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मंदिर में हुई चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के के बाद हरकत में राजपूत थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त पुलिस टीम ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप विकास दिवस 4 सितंबर शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भंडार गांव पुरुकुल रोड के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सिद्धार्थ थापा व अंकित भंडारी को घटना में मंदिर से चुराये गये सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त घटना में चोरी किये गये सामान में से कुछ सामान उनके द्वारा शत्रुघ्न नाम के एक कबाड़ी को बेच दिया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगल तिराहा पुरुकुल रोड पर जंगल के पास से प्रकाश में आये अभियुक्त शत्रुघ्न कबाडी को चोरी के खरीदे हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
नशा करने के आदि है पकड़े गए चोर
देहरादूनl पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सिद्धार्थ व अंकित भण्डारी द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा रैकी करने के उपरान्त सुनियोजित तरीके से उक्त मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी किये गये सामान में से उनके द्वारा कुछ सामान शत्रुघन नाम के कबाडी को बेच कर प्राप्त धनराशि को अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में खर्च कर दिया गया। अभियुक्त शत्रुघन द्वारा बताया गया कि काठ बंगला राजपुर क्षेत्र में उसकी कबाडी की दुकान है तथा मुनाफा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त आरोपियों से चोरी की घटना में प्राप्त सामान को कम दामों में खरीदा गया था, जिसे वह मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों का नाम
देहरादूनl सिद्धार्थ थापा पुत्र कमल थापा निवासी बापू नगर जाखन, देहरादून,अंकित भंडारी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी बापू नगर जाखन देहरादून, शत्रुघ्न पुत्र स्व० राम प्रकाश निवासी ग्राम – कलसी, थाना सिमली, जनपद दरभंगा, बिहार हाल पता काठ बंगला, राजपुर, देहरादूनl