*प्रेस नोट:*
*मीडिया सेल देहरादून:*
*दिनाक: 04-09-26*

*थाना रायपुर:*

*एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति अपराधियों पर पडती भारी।*

*रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया।*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

*घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार।*

*बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हो गया था मृतका से विवाद।*

*वृद्धा के चिल्लाने पर पकडे जाने के डर से हाथ से दबाया था मृतका का मुंह व नांक, जिससे हो गई थी वृद्धा की मृत्यू।*

*हत्या के बाद वृद्धा द्वारा पहने गये सोने के कडे को लेकर मौके से फरार हो गया था अभियुक्त, पुलिस से बचने के लिये पहने कपडे भी लिये थे बदल।*

*घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर ली थी घटना के सम्बन्ध में जानकारी ।*

*घटना के खुलासे के लिये अधिकारियों को दिये थे आवश्यक निर्देश।*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में मृतका से लूटा गया कडा हुआ बरामद।*

श्याम टाइम्स देहरादून विगत दिवस गुरुवार 3 सितंबर को दिनेश बंसल निवासी रायपुर द्वारा में 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी पत्नी उम्र 72 वर्ष घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं तथा उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी, जिस पर तत्काल 108 को बुलाया गया जिनके द्वारा महिला को मृत्यु घोषित किया गया। उक्त घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर एसएसपी स्वंय तत्काल मौके पर पहुंचकर उपस्थित अन्य अधिकारियों से मौके के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाकर कर घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गई। प्रकरण के सम्बन्ध में  दिनेश बंसल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल  धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने बताया कि  वारदात का खुलासा करने के लिए  अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हे दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों का निरीक्षण किया गया और सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से विनीत नाम के एक व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा  एक आरोपी विनीत को त्रिलोक गेस्ट हाउस रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में महिला से लूटा गया कडा एंव घटना के आरोपी द्वारा पहना गया कडा जिससे उसके द्वारा मृतका पर हमला किया गया था, बरामद किये गये। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी को धारा: 103(1)/309(4)/117(2) बीएनएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पीड़ित की दुकान पर बुक हेल्पर का कार्यकर्ता पकड़ा गया हत्या का आरोपी

देहरादूनl पूछताछ में  रायपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी द्वारा बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का निवासी है तथा विगत 10 वर्षों से अजबपुरकला, देहरादून में किराये पर परिवार सहित निवास कर रहा है। वह जोगीवाला रिंग रोड, देहरादून, त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में बी0जे0 सिक्योरिटी सर्विसेज कम्पनी के माध्यम से रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में 02 वर्षो से कार्य कर रहा । वह दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड, देहरादून स्थित “अनुज प्रकाशन” नामक बुक शॉप में हेल्पर का कार्य भी करता था तथा उन्हें लगभग 15 वर्षों से जानता है । पिछले कुछ समय से दिनेश बंसल के पास उसकी वेतन की धनराशि बकाया थी तथा उसके द्वारा कई बार उक्त धनराशि माँगने के बावजूद भी उनके द्वारा उसे पैसे नहीं दिये जा रहे थे। घटना वाले दिन वह बुक शॉप से दिनेश कुमार बंसल की स्कूटी से उनके आवास पर गया। उसे पहले से ही पता था कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा हमेशा खुला रहता है, जिस पर वह स्कूटी गेट के बाहर खड़ी की और अन्दर चला गया। उस समय घर पर श्रीमती रेखा बंसल अकेली मौजूद थीं। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दुकान स्वामी से उसके द्वारा  अपने बकाया मजदूरी के पैसे माँगे तथा रेखा बंसल द्वारा इन्कार करने पर उसका रेखा बंसल से विवाद हो गया तथा आप ने तैश में आकर अपने हाथ में पहने कडे से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनके गाल व नाक पर चोट लग गयी तथा वह वहीं बिस्तर पर गिर गयीं तथा चिल्लाने लगीं। जिस पर आरोपी घबरा गया तथा अपने पकडे जाने के डर से उसने रेखा बंसल को चुप कराने के लिये अपने हाथ से उनका मुँह दबाया और कुछ समय तक मुँह दबाये रखा। जब उसे विश्वास हो गया कि रेखा बंसल की मृत्यु हो चुकी है, तब उसने उनके बाएँ हाथ में पहना हुआ एक सोने का कंगन निकाल लिया तथा वहां से निकलकर गेस्ट हाउस में पहुंचकर उसने पुलिस से बचने के लिये अपने कपडे बदल लिये।
आरोपी द्वारा घटना के समय पहना कड़ा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका पर हमला किया गया था तथा मौत के आगोश में सुली गई महिला मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल रेंज ने दिया इनाम

देहरादूनl घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 5000 रुपये तथा एसएसपी देहरादून द्वारा 2500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *