ऑपरेशन प्रहार के तहत “हत्या के प्रयास” में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एस०एस०पी० द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम किया था घोषित

पीड़ित के सर पर डंडे से कई वार कर हो गये थे फरार

मुख्य आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है जेल

श्याम टाइम्स देहरादून l विगत 19 को समय रात्रि लगभग सुशील मौर्य नाम के व्यक्ति के साथ  हिमांशु डंगवाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेसबाल के डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, तथा उन्हें मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये थे । पीड़ित सुशील मौर्य को तत्काल अपचार हेतु जोलीग्रांट आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उक्त घटना के सम्बन्ध में घायल सुशील मौर्य की पुत्री द्वारा थाना नेहरू कालोनी में  हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत  करवाया गया था l

घटना के बाद से ही  वारदात को अंजाम देने के आरोपी लगातार फरार चल रहे थे । पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उस पर 20000/- रू0 के इनाम की घोषणा करते हुए विभिन्न टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा इनामी आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके सह आरोपी विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा तथा पवनजीत मीना उर्फ जीत का नाम सामने आया था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किये गए थ, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10000/- ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा निवासी बी 12 एकता विहार अजबपुर खुर्द थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून  को नोएडा उप्र से तथा पवनजीत मीना उर्फ जीत पुत्र रघुवीर सिंह मीणा निवासी ग्राम वैर थाना वैर जिला भरतपुर राजस्थान हाल निवासी साईं विहार झाझरा सुद्धोवाला थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून को सुद्धोवाला प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *