रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पुलिस किया गया गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

रायपुर पुलिस ने अभी तक 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादून विगत 28 अगस्त की  रात्रि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रक्षा विहार चूना भट्टा में कुछ लड़कों के मध्य हुए विवाद में घायल मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़कों के मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी, घटना के संबंध में मृतक के भाई नजरे आलम पुत्र अमीर हसन द्वारा थाना रायपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर धारा – 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी  के निर्देशों पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग- अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों नस पुत्र नसीम अहमद निवासी रक्षा विहार, आरिस पुत्र मोहम्मद तालीम निवासी रक्षा बिहार,जावेद पुत्र नईम निवासी रक्षा विहार,  को गिरफ्तार कर न्यायालय मैं पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया था।

प्रकरण की जांच तथा गिरफ्तार  आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल कुछ अन्य युवकों के नाम भी प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे।

25 अगस्त मंगलवार को घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार थाना रायपुर , अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी कीरतपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर को पुलिस द्वारा चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।

रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार की हत्या के दोनों आरोपिय के नाम

देहरादूनl तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार, रायपुर

अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी कीरतपुर थाना किरतपुर, जिला बिजनौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *