मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर हड़काम मचाने वाले आरोपी समेत 3  को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनाँक – 22/08/2026*

*कोतवाली प्रेमनगर*

*एसएसपी दून की सख्ती हुड़दंगियों पर पड़ी भारी*

*सार्वजनिक स्थान पर गुंडई दिखाने वालो के सर से पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत*

*सार्वजनि पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के 03 हमलावर के विरुद्ध दर्ज किया अभियोग

गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था पूरा विवाद और मारपीट

वारदात में एक आरोपी अपनी लाइसेंसी पिस्टल को दिखाकर दूसरे  को डराने का कर रहा था था प्रयास

संबंधित पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, डंडा व फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने किया बरामद

प्रेम नगर पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु भेजी जा रही रिपोर्ट

श्याम टाइम्स देहरादून विगत 21 अगस्त शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम के से कोतवाली प्रेमनगर को नेक्स्ट हॉस्टल के पास कुछ लोगो द्वारा आपस मे मारपीट किए जाने और बस के चालक को रिवॉल्वर दिखाकर उसको ड्राई जाने की जानकारी मिलीl  सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा सूचना  पर  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए क्षेत्र के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की गई।

सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में मौके पर सड़क पर दो वाहन, बस व फार्च्यून कार खड़े हुए दिखाई दिए, जिनके पास 02 व्यक्तियों के मध्य आपस में झगड़ा हो रहा था, जिनमें से एक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में डंडा पकड़ा हुआ था तथा दूसरे व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी।

प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर झगड़ा करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनमें से एक व्यक्ति की पहचान स्थानीय लोगों द्वारा झाझरा निवासी गौरव के रूप में की गई। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान की बस चलता है तथा अपने वाहन को लेकर रात्रि में अपने घर मांडू वाला जा रहा था। नेक्स्ट हॉस्टल के पास एक फॉर्च्यूनर वाहन चालक बीच सड़क पर गाड़ी की लाइट को हाई बीम करके खड़ा था, जिसे उसके द्वारा हॉर्न देकर हटने को कहा गया, पर फॉर्च्यूनर के चालक द्वारा अपनी गाड़ी को सड़क से नहीं हटाया। इस बात को लेकर उन दोनों के मध्य आपस में विवाद हो गया तथा उसके द्वारा गाड़ी से डंडा निकालकर फॉर्च्यूनर चालक पर वार कर दिया, इस दौरान फॉर्च्यूनर चालक का एक अन्य साथी मौके पर पहुँचा तथा उन दोनों के द्वारा अपने पास रखी पिस्टल दिखाकर उसे धमकाते हुए उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई।

बस चालक से पूछताछ में उक्त व्यक्तियों की पहचान नीरज राजपूत तथा मनीष नेगी के रूप में हुई तथा उक्त दोनों व्यक्तियों के उपचार हेतु ग्राफिक एरा अस्पताल में जाने की जानकारी पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 अन्य व्यक्तियों को ग्राफिक एरा अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में बस ड्राइवर को दिखाई गई लाइसेंसी पिस्टल, जो नीरज राजपूत के नाम पर है, बरामद हुई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने, घातक हथियार का प्रदर्शन कर दुसरो के जीवन को खतरे में डालने, लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करने आदि के संबंध में कोतवाली प्रेमनगर पर धारा- 125/133/194/3(5)/351/352 BNS तथा 27 आर्म्स अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिलाधिकारी देहरादून को लाइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी जा रही है रिपोर्ट

देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों से बरामद लाइसेंस से पिस्तौल  के लाइसेंस निरस्तीकरण को देहरादून के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

प्रेम नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

देहरादूनl गौरव पुत्र ललित सिंह निवासी चंदन की पुलिया वार्ड नंबर 9, कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून, मनीष नेगी पुत्र पीतांबर सिंह निवासी मांडूवाला, कोतवाली प्रेम नगर, देहरादून,  नीरज राजपूत पुत्र महावीर सिंह निवासी भाऊवाला, थाना सेलाकुई,

पकड़े गए और उसे पर पिस्टल कार और अन्य सामग्री

देहरादूनl  एक पिस्टल लाइसेंसी 32 बोर, 05 कारतूस, घटना में प्रयुक्त डंडा,घटना में प्रयुक्त वाहन फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या Uko7HF-0102

सड़क पर पिस्टल लहराकर भयभीत करने वाले आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के नाम

देहरादूनl व०उ०नि० मुकेश थलेड़ी, कोतवाली प्रेमनगर, उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा, उ०नि० जैनेन्द्र राणा चौकी प्रभारी बिधौली, उ०नि० जितेंद्र कुमार, उ०नि० नौशाद अंसारी, का० संदीप,का० अनीस, का० संजय का० जगजोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *