तीज मिलन कार्यक्रम श्री वर्णित जैन इंटर कॉलेज देहरादून में जैन मिलन महिला राजुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित

श्याम टाइम देहरादून 15 अगस्त रविवार को श्री वर्णी जैन इण्टर कॉलेज देहरादून पर तीज मिलन का कार्यक्रम जैन मिलन देहरादून तथा जैन मिलन महिला राजुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
जैन मिलन देहरादून के मंत्री पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरांगना प्रभा जैन, दीप प्रज्ज्वलन करता वीरांगना प्रियंका जैन, अति विशिष्ट अतिथि वीरांगना सीमा जैन नेशनल बुक हाउस, वीरांगना अंकिता जैन, वीरांगना साक्षी जैन कांवली रोड, तथा सुहाग पिटारी प्रदाता वीरांगना सीमा जैन DDMC द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन मिलन के मंत्री वीर पंकज जैन तथा महिला जैन मिलन राजुल की कार्यक्रम संयोजिका वीरांगना बबिता जैन एवं शैफाली जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंत्री वीर पंकज जैन द्वारा सभी को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस एवं तीज की बधाई दी गई तथा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वीरांगना साक्षी जैन द्वारा बहुत सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। तरंग डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा देश भक्ति एवं सावन के विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। वीरांगना प्रियंका जैन तथा वीरांगना आरचि जैन द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। सभी को तंबोला खिलाया गया समय-समय पर सरप्राइज गेम कराए गए।
तीन वर्गों में तीज क्वीन एवं दो वर्गों में तीज किंग का चयन किया गया। तीज किंग वीर विनय कुमार जैन एडवोकेट तथा वीर महेंद्र कुमार जैन चुने गए। तीज क्वीन के रूप में वीरांगना आरचि जैन, वीरांगना अंजलि जैन तथा वीरांगना प्रीति जैन चुनी गई। समय पर आने वाले वीर वीरांगनाओं में से दो को लकी ड्रॉ द्वारा समयबद्धता पुरस्कार दिया गया। सुंदर आयोजन हेतु वीरांगना बबिता जैन एवं वीरांगना शेफाली जैन को पुरस्कृत किया गया।
जैन मिलन देहरादून के मंत्री पंकज जैन ने बताया की  वीर दीपक जैन एवं वीरांगना सीमा जैन द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग पिटारी भेंट की गई तथा स्वादिष्ट भोजन का सभी ने आनंद लिया।
अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *