आरटीओ चेक पोस्ट के सभी कंटेनर पलटा, श्रमिक की दबाने से मौत

श्याम टाइम्स देहरादून थाना क्षेत्र आरटीओ चेक पोस्ट के सभी एक ट्रक के पलट जाने तथा उसके नीचे व्यक्ति के दबे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कर मच गया आनंद फानन में संबंधित थाने की पुलिस और आसपास के थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा पलटे कंटेनर को हटाने का काम किया तथा उसके नीचे से व्यक्ति की लाश को बाहर निकालl

गुरुवार की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमेनटाउन पुलिस  को सूचना मिली  कि आरटीओ चैकपोस्ट से डेढ़ सौ मीटर पहले एक कंटेनर ट्रक पलटा हुआ है तथा उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है, सूचना पर चौकी आशारोड़ी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर एक कंटेनर ट्रक संख्या HR69F9351 रोड किनारे पलटा हुआ था, जिसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था, मौके पर काम कर रहे दो हाइड्रा क्रेन को बुलाकर ट्रक को सीधा करवाया गया, दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबे हुए व्यक्ति की दबने के कारण मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान महेश पुत्र रामदीन निवासी ग्राम नंदूपुर थाना कमासिन जिला बांदा उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई, दुर्घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था, गुरुवार की सुबह रोड साफ करने वाले कंप्रेसर से रोड की सफाई का कार्य करने के दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर मृतक के ऊपर पलट गया था, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।   क्षेत्राधिकार सदर नाम मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि कॉलमेंट टाउन पुलिस द्वारा मृतक के शव को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई।पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया तथा मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *