इमली खेड़ा और मेवड़ कला में कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

श्याम टाइम्स देहरादून/ हरिद्वारl इमली खेड़ा और मेवड़ कला में कांवड़ सेवा शिविरों का समापन सावन माह में शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कांवड़ सेवा शिविर एवं मेडिकल कैंपों का  रविवार को समापन किया गया।
इमली खेड़ा कैंप समापन
ग्राम इमली खेड़ा में लगे कांवड़ सेवा शिविर एवं मेडिकल कैंप का समापन जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समापन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन सभी डॉक्टरों एवं सहयोगियों ने
दिन-रात शिवभक्तों की सेवा की
डॉ. अरविंद सैनी डॉ. यशवीर रोड़ सागर सैनी डॉ. सुनील सैनी डॉ. पवन सैनी डॉ. सौरभ सैनी डॉ. संजय कश्यप वंश कुमार फार्मासिस्टबड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस सेवा में मुख्य सहयोग:
जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य सहयोगियों ने भरपूर सहयोग किया।
मेवड़ कला कैंप समापन
उधर जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी के नेतृत्व में मेवड़ कला की टीम ने भी आज कैंप का समापन किया।
इसमें मनजीत सैनी, संजय सैनी, शिवम सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन समारोह में उपस्थित गणमान्य
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश उत्तराखंड सलाहकार प्रदीप सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, जिला मंत्री काली चरण, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मास्टर दिनेश लाल, कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी, कार्यालय प्रमुख नीरज चौहान, प्रदेश उत्तराखंड मीडिया प्रभारी नीटू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लगातार दिन-रात चली इस सेवा में हजारों शिवभक्तों को मेडिकल, भोजन, मार्गदर्शन एवं हर संभव सहायता प्रदान की गई।
दिया जलाकर चले गए, पर उजाला छोड़ गए
सेवा करके गए, पर यादें छोड़ गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *