यात्रा पर आए श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस की निर्भीकता एव जांबाज़ी की करी प्रशंसा
श्याम टाइम्स देहरादूनl कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली की त त्रिवेणी घाट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस, आपदा राहत दल, व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को
दोपहर के समय एक युवक गंगा के तेज़ बहाव में बहता हुआ दिखाई दिया, जिस पर रेसक्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को साईं घाट ऋषिकेश के सामने राजा जी नेशनल पार्क के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम कपिल दुहन पुत्र श्री सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा जिसे बाद रेस्क्यू कर उसके साथी कांवड़ियों के सुपुर्द किया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए की गई त्वरित कार्यवाही की कावड़ हेतु आये अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
रेस्क्यू किये गए श्रद्धालु का विवरण का नाम
देहरादूनl कपिल दुहन पुत्र श्री सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा
गंगा के तेज बहाव में बह रहे कावड़ों को बचाने वाले एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम के सदस्यों के नाम
देहरादून l आपदा राहत दल, 40 BN Pac HDR
एसडीआरएफ अधिकारी और जवान के नाम: Addl. Pc. बिशन सिंह खड़का, HC धनवीर सिंह,गुमान सिंह राणा, ज्ञान सिंह, Addl. Pc. महावीर चौहान, का0 सुभाष, हो0गा0 मनोरी लाल, हो0गा0 ऋषिपाल
जल पुलिस:- हे0का0 हरीश गुसाई, हे0का0 चैतन्य त्यागी, गोताखोर विनोद सेमवाल