जनपद बागेश्वर, खीर गंगा नदी से  एसडीआरएफ ने बरामद किया 49 वर्षीय व्यक्ति का शव

श्याम टाइम्स देहरादून कपकोटl थाना कपकोट से प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि खीर गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लॉक कपकोट के समीप खीर गंगा नदी के किनारे से तारा सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी जालेख, उम्र लगभग 49 वर्ष का शव बरामद किया गया। टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *