नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का राजपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा

सौदे की पूरी रकम न मिलने पर गढ़ी थी नाबालिग के अपहरण की झूठी कहानी

घटना में शामिल पीड़िता की माँ सहित 04 आरोपियों को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्षेत्राधिकार राजपुर नितिन लोहानी और थानाध्यक्ष राजपुर पीडी  भट्ट के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया प्रकरण का खुलासा

आरोपियों की निशानदेही पर अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद

आरोपियों द्वारा विवाह के लिए 02 लाख में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी से किया था नाबालिक युवती का सौदा

घटना से जुडी हर कडी को जोडते हुए पुलिस पहुंची घटना की तह तक

श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 5 जुलाई को श्रीमती नीलम देवी निवासी नागल हटनाला, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री का अपहरण होने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना राजपुर में दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के साथ-साथ मैनुवल पुलिसिंग के माध्यम से अपहृत नााबालिग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त अपहृत नाबालिग के मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकार राजपुर नितिन लोहानी और थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में एक टीम को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से जानकारियां प्राप्त करते हुए नाबालिग युवती के अपहरण में शामिल मनीष पुत्र राजकुमार व लवी कुमार पुत्र बिल्लू को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया।

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी लवी कुमार द्वारा पिंकी मलिक नाम की एक महिला के माध्यम से उक्त नाबालिग को उसकी माता नीलम देवी से डेढ लाख रूपये में खरीदना बताया गया, जिसे उसने  02 लाख में मनीष को बेचा था, जिसने विवाह के लिए लवी कुमार से उक्त युवती को खरीदा था।  राजपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल पिंकी मलिक को मुजफ्फरनगर तथा अभियुक्ता नीलम देवी को आई0टी0 पार्क सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया। विवेचना में दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64, 3(5), 65(1),87, 143 बीएनएस व 5(एल)/6, 16/17 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

नीलम देवी की मुलाकात पिंकी से देहरादून के एक होटल में हुई थी

देहरादून l पूछताछ में अभियुक्ता नीलम देवी द्वारा बताया गया कि पिंकी मलिक से उसकी मुलाकात कुछ समय पूर्व देहरादून में एक समारोह के दौरान हुई थी तथा आपसी बातचीत के दौरान पिंकी मलिक द्वारा उसे एक युवती की आवश्यकता होने तथा उसके एवज में अच्छा पैसा देने की पेशकश की गई थी, जिस पर महिला आरोपी द्वारा उसे अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की बात बताते हुए अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को उसे देने तथा उसके एवज में डेढ लाख रूपये की मांग की गई थी।

सौदा तय होने पर पिंकी मलिक द्वारा उक्त युवती को अपनी पहचान के एक व्यक्ति लवि कुमार निवासी मुजफ्फरनगर को तथा लवि कुमार द्वारा उसे आगे मनीष नाम के एक व्यक्ति को 02 लाख रूपये में बेच दिया तथा प्राप्त रकम में से 80 हजार रूपये महिला आरोपी नीलम देवी को देते हुए शेष पैसा कुछ समय बाद देने की बात कही गई। तय समय के बाद भी सौदे की पूरी रकम न मिलने व नाबालिग को बेचने के अपराध में पकडे जाने के डर से  नीलम देवी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की झूठी कहानी गढते हुए पुलिस में एक झूठी रिर्पोट दी गई। परन्तु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की गहनता से जांच कर घटना से जुडी हर कडी को जोडते हुए नाबालिग की खरीद-फरोख्त के प्रकरण का खुलासा कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

राजपूत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपहरण के आरोपियों के नाम

देहरादून l मनीष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम घटायन थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, लवी कुमार पुत्र बिल्लू निवासी नागोंरी थाना फलावदा जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, पिंकी मलिक पत्नी सुकरम निवासी ग्राम कुकड़ा मंडी, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर, नीलम देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी- नांगल हटनाला सहस्त्रधारा रोड, देहरादूनl

अप्रैल की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के नाम

देहरादूनl पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर, उ०नि० अनित कुमा,रम०उ०नि० सीमा चौहान (विवेचक), कानि० मोहित, कानि० अमित, हे०कानि० किरण (एसओजी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *