बसंत विहार क्षेत्र में हुई बुलेट चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो वाहन चोर गिरफ्तार

पकड़े गए दोनों वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल बरामद

और इस पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा निर्देश पर इंदिरानगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया

श्याम टाइम्स देहरादूनl विकास दिवस 28 जुलाई मंगलवार को गौरव कुमार बाबरी पुत्र स्व0 अजमेर सिंह निवासी 193/1 शांति विहार लाइन नंबर 02 कोलागढ़ कोतवाली कैंट द्वारा थाना बसन्त विहार पर वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई थी  चोर द्वारा बल्लूपुर चौक से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एयू-3540 चोरी कर ली है। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस ने  सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी करने को बसंत विहार थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए गए थे जिसके बाद थाने पर पुलिस टीम का गठन कर वाहन चोरों को पकड़ने  के निर्देश दिए गए l  जिस स्थान से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की गई थी वहां का निरीक्षण कर पुलिस टीम ने उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की। पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल के दोनों वाहन चोरो विवेक विगत दिवस 28 जुलाई मंगलवार  को इन्दिरा नगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो आरोपियों सिंगारा सिंह व अमित कोरी को चोरी की गई उक्त बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए दोनों दो पहिया वाहन चोरों ने  बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अलग-अलग क्षेत्रों में दिहाडी मजदूरी का कार्य करते हैं। उक्त बुलेट बाइक पर चाबी लगी होने के कारण वे उक्त बुलेट को चोरी कर हरिद्वार ले गये थे तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आये थे।

इंदिरा नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोरों के नाम

देहरादूनl सिंगारा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी नई आबादी इस्लामाबाद जिला फाजीलका पंजाब , अमित कोरी पुत्र राजवीर सिंह निवासी सालक नगर देवदत्त कॉ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!