नशा तस्कर के कब्जे से 02 लाख की 6.00 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
नशे के आदि स्थानीय लोगो को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पकड़ा गया आरोपी
श्याम टाइम्स देहरादूनl मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान विकास दिवस 28 जुलाई मंगलवार को एक नशा तस्कर अमन कुमारको 6.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पैसों की जरूरत के चलते स्मैक बेचने का करता था काम पकड़ा गया नशा तस्कर
देहरादूनl पूछताछ में दौरान पकड़े गए नशा तस्कर द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से प्रेम नगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।