एसटीएफ कार्यवाही- ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

■ पूछताछ के दौरान नशीले कैप्सूलों की आपूर्ति करने वाले के संबंध में जानकारी मिली

■ थाना सहसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

■ ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी।

श्याम टाइम्स देहरादूनl मादक पदार्थो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में  को देर रात्री एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक एवं थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर एवं विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।
मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून द्वारा औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जो प्रथम दृष्टया वैध पाया गया। औचक निरीक्षण के दौरान दुकान के गल्ले के नीचे रखे एक प्लास्टिक कंटेनर से  112 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए l
मेडिकल स्टोर संचालक से ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले व्यक्तियों को फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाता था।

बिना किसी वैध अभिलेख के ट्रामाडोल युक्त नशीले कैप्सूलों का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने के कारण अभियुक्त जोनी सैनी को बजे सांई मेडिकल स्टोर, धर्मावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों एवं आपूर्ति श्रृंखला की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की

देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से संपर्क करें। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर जारी रहेगी।
एसटीएफ/एएनटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!