प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें
श्याम टाइम्स देहरादूनl कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं।
28 जुलाई मंगलवार को दून पुलिस द्वारा के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।