जनपद मैं लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए देहरादून पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर 

भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत

नदी/ नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी

श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत लोगो को किया गया सचेत

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा

श्याम टाइम्स  देहरादूनl राजधानी देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा अपने अधीनस्थ  जनपद के सभी अधिकारियों, कोतवाली  प्रभारी निरीक्षकों ,थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारी समेत सभी कर्मचारियो को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।

भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस टीमो द्वारा लगातार गंगा घाटों पर भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सचेत किया जा रहा है साथ ही नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!