श्याम टाइम्स देहरादून l अगले 03 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 15 4:53 PM से 15 Jul , 7:5 ) जनपद – देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोडा ज़िलों में कुछ जगहों पर यथा- कालसी, मसूरी, धनोल्टी, सोनप्रयाग, रायवाला, रामनगर, काठगोदाम, भाटवाड़ी, यमनोत्री, केदारनाथ, विकासनगर, धनोल्टी, नरेन्द्र नगर, ऋषिकेश, रानीखेत, हल्द्वानी तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और ज़ोरदार बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है।