एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के शिकंजे में आये अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्य 

 

सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 05 घटनाओ का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण

घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख का माल तथा 03 लाख 90 हजार बरामद

दिन में बंद मकानों की रैकी कर रात में दिया करते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम

श्याम टाइम्स देहरादून जनपद के देहात क्षेत्र में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।  पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप  सोमवार 22 जून को पुलिस टीम को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले के पुन: किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से सेलाकुई क्षेत्र में आने की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध ग्लैमर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एए-2277 पर सवार 02  विकास, सुमित कुमार को रोक कर चैक किया गया तो बाइक सवार आरोपियो से सख्ती से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में कई बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। सेलाकुई पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके शकंरपुर, सहसपुर स्थित किराये के कमरे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख र मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार नगद बरामद किये गया। घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साइकिल को सीज किया गया।  विकास द्वारा चोरी के सामान को बेचकर कमाए गए 2 लाख 50 हज़ार रुपए को अपने बैंक खाते में डालना पाए जाने पर उसके बैंक खाते को फ्रिज कराया गया।

पकड़े गए आरोपी मजदूरी का करते हैं काम

मयूर गुप्ता

देहरादून lआरोपियों से सख्ती से पूछताछ आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का काम करते हैं, जिससे उनका मुशकिल से ही गुजारा चल पाता था। इस कारण उनके द्वारा योजना बनाई गई जिसके अनुसार वे दिन में काम की तलाश के बहाने बंद घरों की रैकी करते थे। उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वर्तमान में गर्मी की छुट्टियों के कारण कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर बाहर घूमने गये होंगे। जिस कारण वे दिन में ऐसे मकानों को रैकी कर चिन्हित करते थे तथा रात्रि में अंधेरे तथा भवन स्वामियों के वहां न होने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटनाओं को अजांम देकर वहां से फरार हो जाते थे। अभियुक्त शंकरपुर सहसपुर स्थित एक किराये के मकान में रह रहे थे तथा चोरी की घटना मे मिलने वाला सामान भी आरोपियों द्वारा उसी किराये के कमरे में छिपाया गया था। जिसमें से आरोपी थोडा-थोडा सामान बेचकर अपना खर्चा चला रहे थे। आरोपियों द्वारा सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 05 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आज भी दोनो आरोपी पुन: किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आये थे तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुके हैं तथा चोरी की घटनाओं में आरोपियों के एक अन्य साथी का भी सम्मिलित होना प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *