सार्वजनिक सूचना – चलित कावड़ सेवा 2026* राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट, हरिद्वार

श्याम टाइम्स देहरादूनl समस्त सम्मानित सनातन धर्मावलम्बियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण कावड़ मेला 2026 में “चलित कावड़ सेवा” का आयोजन कर रहा है।

भगवान भोलेनाथ के भक्त कावड़ियों की निःस्वार्थ सेवा हेतु इच्छुक सनातनी भाई-बहन आमंत्रित हैं।

सेवा का स्वरूप: तन-मन-धन
आप अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य अनुसार किसी भी प्रकार से इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

सेवा क्षेत्र: जटवाड़ा पुल से धनौरी, रुड़की तक गंग नहर पटरी मार्ग। इसमें सेवादारों को सिर्फ *पैदल घूमकर कावड़ियों की निगरानी एवं सहायता करनी है। कोई टैंट-स्टॉल नहीं लगाना है।

भटके कावड़िये को रास्ता बताना, फर्स्ट एड देना, लावारिश कांवड़ की सूचना देना, असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देना, सेवा के लिए अन्य सनातनियों को प्रेरित करें। सोशल मीडिया पर संगठन के सेवा कार्यों को साझा करें, इच्छुक श्रद्धालु सेवा कार्यों हेतु प्राथमिक उपचार सामग्री, जल, ORS, बाम आदि दान कर सकते हैं। आर्थिक सहयोग भी स्वीकार है।

सेवादार कार्ड हेतु संपर्क करें
जो भी सनातनी भाई-बहन तन की सेवा करना चाहते हैं, वे सेवादार परिचय पत्र बनवाने हेतु *संपूर्ण भारत से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र:
राष्ट्रीय कार्यालय: सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार
प्रदेश अध्यक्ष – प्रदीप शर्मा: +919720002777
हेल्पलाइन: +917457893327

आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड की छायाप्रति, 2 फोटो

नोट: सभी सेवादार जिला प्रशासन की गाइडलाइन एवं कानून की मर्यादा में रहकर ही सेवा करेंगे। किसी भी प्रकार का हुड़दंग, राजनीति या कानून हाथ में लेना पूर्णतः वर्जित है।

आइये, देवाधिदेव महादेव के भक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

निवेदक
प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट, हरिद्वार हर हर महादेव ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *