श्याम टाइम्स देहरादून:- शिक्षा निदेशालय देहरादून में शीघ्र नियुक्ति की मांग के लिए विगत 49 दिनों से धरने पर जुटे चयनित सहायक शिक्षक सोमवार को तेज बारिश की फुहारों में भी छाता खोलकर धरने पर जुटे रहे। चयनित हुए सहायक शिक्षकों ने एक जुट में कहा कि जब तक उनकी नियुक्ति नहीं होती और उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिलते तब तक में धरना देते रहेंगे

प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों ने बताया कि 4 माह पूर्व चयन आयोग से उनकी चयन संस्तुति हो चुकी है लेकिन सरकार के उदासीन रवैए के कारण अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गंभीरता दिखाए एवं तीन और पांच जून को उच्च न्यायालय में ठोस पैरवी करते हुए भर्ती प्रक्रिया बहाल कराकर चयनितों को शीघ्र नियुक्ति दे। अन्यथा वह आमरण अनशन के लिए भी तैयार हैं।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि वह 49 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं इस दौरान उनकी सुध लेने वाला कोई नहींl प्रदर्शनकारी अभियंत्रियों ने बताया कि वह रात दिन अपनी नियुक्ति को लेकर धरना देकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शासन में बैठे अधिकारियों के कानों तक जू नहीं रंग रही हैl उन्होंने मांग थी कि अगर सिग्री उनकी नियुक्ति को लेकर शासन सक्रिय नहीं होता और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करता तो वह हमारा आंसर पर भी बैठेंगेl
इस अवसर पर जगदीश रावत,अजय जोशी,विमल,विनीता,ऋद्धि,सपना,ममता,विकाश मिश्रा,अनित,अतुल,जुबिन,नितिन,गौरव,संदीप,बलदेव सहित काफी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।