जुआरियो पर राजपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट की सर्जिकल स्ट्राइक, विदेशी समय 13 गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़

मौके पर अभियुक्त के कब्जे से ताश की गड़डी, चिप्स तथा जुए में लगायी जा रही 1,52,870/- रुपये तथा 41 अमेरिकी डॉलर हुए बरामद

श्याम टाइम्स देहरादूनl वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विगत बुधवार 17 जून को राजपुर पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पास एक घर बडे स्तर पर अवैध जुआ के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी और थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में थाना राजपुर तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की सयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल को जाने वाली रोड के बांयी ओर एक निजी मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान के कमरे में 04 टेबलो में जुआ खेल रहे 01 अमेरिकन नागरिक सहित 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, जुए में इस्तेमाल 118 चिप्स तथा 1,52,870 रुपये नगद व 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुये। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0स0 – 118/26 धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

राजपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते पकड़े गए लोगो के नाम

देहरादून l तेनजिंग निमा पुत्र छोटे निमा निवासी ग्रुप नंबर 05, हाउस नंबर 82, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, तेनजिन छोगे पुत्र स्व० दोरर्जी निवासी हाउस नंबर 86, सेक्टर शाक्य, तिब्बतन कॉलोनी, जनपद सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, वन्सु पुत्र गोम्पो वन्सु निवासी हाउस नंबर 85, ग्रुप नंबर 06, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,  फूखु सिरिगं पुत्र स्वर्गीय नीरजु दोर्जे निवासी कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, सिरीगं फुसंको पुत्र स्वर्गीय सिडु तेनजिन निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,  तेनजिगं पुत्र वाण्डा निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, तासी दाण्डो पुत्र गुरसे निवासी वाले, ओरेगन, यूएसए , हाल – तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, ढिले फुर्सत पुत्र स्वर्गीय सोनम निवासी हाउस नंबर 18, ग्रुप नंबर 02, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, श्रृंग धुन्धो पुत्र स्वर्गीय ताम्डिगं निवासी तिब्बतन कॉलोनी, नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून, योटीन जासू पुत्र छुडुप निवासी हाउस नंबर 20, ग्रुप नंबर 02 तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,  वर्ष धारगिल पुत्र सोनम निवासी हाउस नंबर 92, ग्रुप नंबर 01, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,   धुन्डुप पुत्र लोपसगं चोपेल निवासी हाउस नंबर 54, ग्रुप नंबर  तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, गैलसिगं पुत्र यूंडू निवासी तरला नागल, निकट हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून

जुआ खेलते पकड़ने वाली राजपुर थाने की पुलिस टीम के नाम

देहरादूनl नितिन लोहानी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, थानाध्यक्ष पी0डी0 भट्ट, थाना राजपुर, व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर,उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क,उ0नि0 महावीर सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *