ऑप्रेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले अपराधियों पर एसटीएफ की कार्यवाही ।
♦️ मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज् में चलाये जा रहे ऑप्रेशन प्रहार के तहत बाहरी राज्यों के भगोड़े व राज्य में शरण लेने वाले अपराधियों व गैंगस्टरों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी
♦️ राज्य में बाहर आये अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ताकि वे यहाँ शरण न ले सकें :- एसएसपी एसटीएफ
श्याम टाइम्स देहरादूनl मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों के भगोड़े अपराधियों/गैंगस्टरों की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 15/06/2026 को प्रातः उत्तराखण्ड एसटीएफ व पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर FIR No. 111 dated 23.05.2026 u/s 21-C, 25 NDPS Act, 25 Arms Act PS ANTF SAS Nagar में पंजीकृत है।
एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड के द्वारा बताया गया कि 23 मई, को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अमृतसर एवं बीएसएफ बीएसएफ टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं—
🔹 कुल 12 अवैध पिस्टल
• 03 बरेटा (Beretta) पिस्टल
• 03 जिगाना (Zigana) पिस्टल
• 06 मेड इन चाइना पिस्टल
🔹 20 मैगजीन
🔹 लगभग 900 ग्राम हेरोइन
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गयी थी। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधमसिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया , आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया, विस्तृत पूछताछ सम्बन्धित राज्य पंजाब के द्वारा की जायेगी।