दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट कर उनका लैंगिग उत्पीडन करने वाला गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादून:- बंजारा वाला पटेल नगर स्थित एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे दो दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट करने और उनका लेकिन उत्पीड़न करने के मामले की शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों दिव्यांग बच्चों का मेडिकल करवा कर गिरफ्तार किए गए आरोपों से पूछताछ की l
कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी गयी कि दो दिव्यांग बच्चे, जो  बंजारावाला पटेलनगर स्थित एक स्कूल में शिक्षारत है, के साथ उक्त स्कूल / होस्टल के वार्डन द्वारा मारपीट कर उनका लैंगिग उत्पीडन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-256/2025 धारा  115(2)/64(2)(ए) बीएनएस व 5(डी)(के) /6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अपराध की गम्भीरता  को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा घटना के तत्काल पुलिस टीम का गठन कर दिव्याग व नाबालिक बच्चों का तत्काल चिकित्सक परीक्षण कराते हुए बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी दी गई, दिव्यांग बच्चों की भाषा को समझने के लिए पुलिस द्वारा विशेषज्ञ/ ट्रांसलेटर की व्यवस्था की गई। सीसीटीवी व डीवीआर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, जिसकी गहनता से जांच करते हुए वादिनी के बच्चों के साथ घटना कारित करने वाले अभियुक्त मोनूपाल पुत्र हरिनाथ पाल निवासी ग्राम इन्द्रपुर हेडी थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर उ0प्र0 हाल पता पेन्सिल बाँक्स स्कूल नियर कारगी चौक पटेलनगर देहरादून गिरफ्तार किया गया,  जिसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!