आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में बेची गयी समपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे दोबारा किसी अन्य को बेचकर की थी धोखाधडी
श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 24 में को विनोद प्रकाश अग्रवाल पुत्र स्व0 जे०पी० अग्रवाल निवासी बलवीर रोड, मिलकर कोतवाली डालनवाला, द्वारा कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि संजय जैन आदि के द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए हरिद्वार रोड पर अरिहंत टावर में 5 वीं मंजिल में स्थित संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त सम्पत्ति उन्हें बेचकर उनसे 01 करोड़ 65 लाख रूपये हडप लिये। सम्पत्ति के सम्बन्ध में वादी द्वारा जानकारी करने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि संजय जैन व अन्य के द्वारा पूर्व में ही उक्त सम्पत्ति को निशांत गर्ग को बेचा जा चुका था। धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति से करोड़ों रुपए धनराशि हड़प लेने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2),61(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जमीन की धोखाधडी में लिप्त दंपति के विरूद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए उनकी त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विगत दिवस- 29 को अभियोग में नामजद आरोपी संजय जैन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में प्रकरण में शामिल उसके अन्य सहयोगियों के नाम भी प्रकाश में आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
अधिक कर्ज होने पर की गई थी धोखाधड़ी
मयूर गुप्ता
देहरादूनl पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पूर्व में उसकी हरिद्वार में लगेज बैग बनाने की फैक्ट्री थी, जिसमें लगातार नुकसान होने के कारण उस पर लोगों का काफ़ी कर्जा हो गया था। कर्जे को चुकाने के लिए आरोपी की पत्नी रितु जैन द्वारा उनकी हरिद्वार रोड में अरिहंत टावर की पाँचवी मंजिल पर स्थित सम्पत्ति को वर्ष 2024 में निशांत गर्ग पुत्र नवीन गर्ग को 3 भागों में सेल डीड तैयार कर बेच दिया था। उक्त संपत्ति बेचने के उपरान्त भी जब वे सभी लोगों का पैसा नहीं लौटा सके तो उनके द्वारा उक्त संपत्ति के फर्जी दस्तावतेज तैयार करते हुए वर्ष 2025 में उसे दोबारा विनोद प्रकाश अग्रवाल को 1 करोड़ 65 लाख रूपये में बेच दियाl
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान, कोतवाली नगर, व0उ0नि0 विकास रावत, हे0का0 उमेश, म0का0 बिजली