उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने सेवानिवृत्त कुलपति से 1.47 करोड रूपये की साईबर धोखाधडी करने के दो आरोपी किए  गिरफ्तार 

श्याम टाइम्स देहरादूनl पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक प्रकरण जनपद नैनीताल निवासी पीड़ित द्वारा माह अगस्त 2025 में दर्ज कराया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अगस्त 2025 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम विभाग से बताते हुए पीडित के नाम पर खुले बैंक खाते में मनी लांड्रिंग के तहत 60 करोड रूपये के लेनदेन होने की बात कही गयी थी । जिसके लिये पीडित के खातों का वैरिफिकेशन कराये जाने हेतु व्हाटसप कॉल पर ही पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए 12 दिनों में विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड की धनराशि धोखाधडीपूर्वक जमा करायी गयी थी ।


प्रकरण की गंम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा व पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विवेचक श्री अरूण कुमार, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, कुमाऊँ परिक्षेत्र, रूद्रपुर के सुपुर्द कर अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित को डिजिटली अरेस्ट कर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी ।
तत्पश्चात प्राप्त डेटा के विश्लेषण से पुलिस टीम द्वारा अभियोग में प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया । द्वारा तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र किये गये, जिससे जानकारी प्राप्त हुयी कि पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर आईसीआईसीआई बैक के खाता संख्या -261205500038 IFSC CODE- ICIC0000210 में 33 लाख रुपये जमा कराये गये थे वह खाता गोवा राज्य के खाता धारक का था जिसमें रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर विगत कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक्टिव था, बाद में यह नम्बर बन्द हो गया था । परन्तु उक्त मोबाईल नम्बर जिस डिवाईस में एक्टिव वह  डिवाइस की लोकेशन भी दिल्ली में होनी पायी गयी ।  जिस पर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर दिल्ली के करोलबाग स्थित कृष्णा स्टे पीजी गेस्ट हाउस में दबिश दी गयी तथा घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगणों  (1) मौहम्मद सैफ पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी राजाजीपुरम हन्नी अपार्टमेंट फ्लैट न0 104 बुद्धस्वर थाना दुबक्का लखनऊ, उम्र 24 वर्ष व (2) शकील अंसारी पुत्र स्व0 कलाम मोमीन निवासी ग्राम विशनपुर पोस्ट ग्वालखोमीकर थाना बराहरूबा जिला साहबगंज झारखण्ड उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मौके पर ही अभियुक्तगणों के कब्जे से 09 मोबाईल फोन 14 मोबाईल सिम कार्ड, 03 चैक बुक, ब्लैंक/हस्ताक्षरित चैक -07, 04 डेबिट कार्ड, 01 पासपोर्ट व 01 मोहर ENVISAGETHREADSPRIVATE LIMITED  बरामद हुई । इसी अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री सोमनाथ हाल पता फ्लैट न0 02 ब्लाक 15 लीली अपार्टमेंट अमरावती बददी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश स्थायी पता – ग्राम लक्खीबंस थाना रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा को पूर्व में दिनांक 31-08-2025 को सोलन हिमांचल से गिरफ्तार किया जा चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *