एसटीएफ ने बिहार के सुबोध गैंग का शातिर लूटेरा किया गिरफ्तार

🔶 03 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी की लूट में चल रहा था वांछित
🔶 अभियुक्त ने बिहार के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता  की की थी हत्या
🔶 कलियर में नाम बदल के रह रहा था अभियुक्त
श्याम टाइम्स देहरादून l उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक के द्वारा काफी समय से वांछित चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने निर्देश दिये गये हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  द्वारा सभी टीमों को उत्तराखण्ड़ के ईनामी और गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है  रविवार को एसटीएफ की टीम द्वारा धारा 310(2), 311, 111, 249, 238, भा0न्या0सं0 2023 एवं धारा 25 26 आयुध अधिनियम, थाना खजांची हाट जनपद पूर्णिया बिहार मे वांछित अभियुक्त मो0 राहुल उर्फ मो0 शाकीब पुत्र अब्दुल रफीक निवासी मौलवीबाड़ी अंडाचौक थाना मधुबनी जनपद पूर्णियॉ, बिहार को जनपद हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया बिहार के जनपद पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र के तनिष्क शोरूम मे 26 जुलाई, 2024 को 06 अभियुक्तो द्वारा हथियार के बल पर कुल 03 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी की लूट की गयी थी जिसमें से अभियुक्त चुनमुन झा पुत्र विनोद झा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया व अन्य 04 अभियुक्त जेल में है। अभियुक्त मो0 राहुल उर्फ शाकिब घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम को बिहार एसटीएफ द्वारा सूचना प्राप्त हुई की वांछित अभियुक्त मो0 राहुल उर्फ शाकिब उत्तराखण्ड जनपद हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र मे रह रहा है जिस पर एस कि एसटीएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मो0 राहुल उर्फ शाकिब को कलियर थाना क्षेत्र जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर उसको संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक, अभिरक्षा में जेल भेज दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!