एसटीएफ ने किच्छा से  52 लाख की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया

श्याम टाइम्स देहरादून l एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से  हेरोइन बरामद की।उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


सीओ आर.बी. चमोला तथा प्रभारी निरीक्षक  (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल  शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए महिंद्रा फैक्ट्री के निकट एच०पी० पेट्रोल पंप के ठीक सामने खुले मैदान पर से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया l अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन लालपुर के अमन व दरऊ के सावेज उर्फ समीर नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह हल्द्वानी क्षेत्र के अर्जुन को बेचता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!