ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में बहा आगरा का 15 वर्षीय स्कूली छात्र,चौरास क्षेत्र में नहर में एक युक्ति द्वारा छल्लांग लगाई गई

श्याम टाइम्स देहरादून /पौड़ी गढ़वालl 19 नवंबर  गुरुवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगरा से स्कूल भ्रमण पर आए एक छात्र के गंगा नदी के तेज बहाव में बहने  जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ के अधिकारियों ने तत्काल रात एवं बचाव कार्य को लेकर एसडीआरएफ जवानों को बताए गए स्थान पर भेजने की निर्देश दिए।

लापता छात्र की पहचान अंश परमार (15 वर्ष), पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी रोहता, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। छात्र कक्षा 10वीं में अध्ययनरत था।

आदेश मिलने के तत्काल बाद एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव सामग्री लेकर तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचे और उन्होंने  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया एसडीआरएफ अधिकारियों को जानकारी मिली कि उक्त छात्र अपने विद्यालय के 32 अन्य विद्यार्थियों एवं 05 शिक्षकों के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आया हुआ था। भ्रमण के दौरान छात्र लक्ष्मणझूला पुल के समीप स्थित घाट पर अन्य छात्रों के साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अंश परमार गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

अन्य छात्रों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद जल पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा छात्र को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण छात्र पानी में आगे बह गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा गंगा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन के बावजूद लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अंधेरा होने एवं रात्रि के समय सर्च ऑपरेशन जारी रखने में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। लापता छात्र की तलाश हेतु कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

घटना के संबंध में छात्र के परिजनों को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर लक्ष्मणझूला पुलिस एवं जल पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं।

उधर दूसरी ओर एसडीआरएफ अधिकारी को सूचना मिली कि चौरास क्षेत्र में नहर में एक युक्ति द्वाराछलांग लगा दी गई है छलांग लगाने वाली युवती की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान, शुक्रवार की सुबह पुनः शुरू होगी तलाश।

19 नवंबर गुरुवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में चौरास स्थित सुपाणा गांव के पास एक युवती द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार घटना के समय की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई।

सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक ललित मोहन भट्ट के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा नहर के विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। हालांकि, देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया और सर्चिंग का परिणाम शून्य रहा। अंधेरा होने के कारण आज का सर्च अभियान समाप्त कर दिया गया है। युवती की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा कल प्रातः पुनः सर्च अभियान चलाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *