श्याम टाइम्स देहरादूनl


14 नवंबर शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट बहादराबाद को सूचना प्राप्त हुई कि बिशनपुर कुंडी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ व्यक्ति नदी के दूसरी ओर स्थित टापू पर फंस गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट बहादराबाद से अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने बिशनपुर कुंडी घाट के समीप गंगा नदी के दूसरी ओर टापू पर फंसे सभी 07 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे पहुंचाया।
एसडीआरएफ जवानों की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू कार्यवाही के चलते सभी सातों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया।