उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियार बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

🔶 दोनों के पास से बरामद किए गए असलहों को बेचने की फिराक में थे ।

🔶 दोनों आरोपियों के कब्जे से कंट्री मेड पिस्टल बरामद, प्रयुक्त अल्टो कार को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

श्याम टाइम्स देहरादून वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफद्वारा टीमों को संगठित गैंग, इनामी अपराधियों एवं अवैध असलहों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ देहरादून की टीम द्वारा लगातार आसूचना विकसित कर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में प्राप्त इनपुट/सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ टीम द्वारा थाना सिविल लाइन रूड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्ति जो एक अल्टो कार में 02 तमंचे 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के अवैध अस्लाहों की बिक्री करने का कार्य किया जाना प्रकाश में आया है। बरामदगी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पैसे कमाने के लालच में कॉन्टिमेट पिस्टल बेचने क्या करते थे काम

देहरादून। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने पैसों के लालच में अवैध तमंचों को बेचने के उद्देश्य से आने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के अनुसार, तमंचों को खरीदने वाला व्यक्ति उन्हें मौके पर ही मिलने वाला था, जिसकी पहचान के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की, जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है

उत्तराखण्ड  स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ द्वारा संगठित गैंग, इनामी अपराधियों एवं अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *