अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का एक शातिर सदस्य  गिरफ्तार 11 दो पहिया वाहन बरामद

श्याम टाइम्स देहरादून:-  दुपहिया वालों को चोरी कर उन्हें दूसरे राज्य में ले जाकर बेचने वाले एक अंतर राज्य वाहन चोर को विकास नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 11  वाहन बरामद किएl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने वाहन चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की हैl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों में शिकायतकर्ता विवेक निवासी वार्ड नं0 02 भूपपुर सिरमौर हि0प्र0  सोहेल खान  निवासी पोंटा सिरमौर हि0प्र0  तथा -नन्द लाल निवासी कुंजा कुल्हाल विकासनगर जिला देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकलें चोरी कर ली हैं ।  अलग-अलग स्थान से दो पहिया वाहन चोरी हो जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने धारा 303(2)   में  अभियोग पंजीकृत किये गये ।
वाहन चोरी की घटनाओं मैं शामिल वाहन चोर की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज से संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।


साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना में सम्मिलित जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर  विगत दिवस रात्रि में कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून  को कोतवाली विकासनगर से चोरी वाहन  के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!