
गिरफ्तार हत्या का आरोपी प्लम्बर का करता है कार्य, विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर कर रहा था प्लम्बिंग का कार्य
मंगलवार की दोपहर को आरोपी को बुजुर्ग दम्पत्ति ने ही प्लम्बिंग के कार्य हेतु बुलाया था अपने घर पर
कार्य पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी द्वारा पेंचकस से हमला कर बुजुर्ग दम्पत्ति व बीच-बचाव हेतु आई महिला की कर दी थी हत्या
श्याम टाइम्स देहरादून मंगलवार की दोपहर करीब 03:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र में विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा घर में दंपति समेत एक अन्य महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने और मौके पर मौजूद क्षेत्र के लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पकड़ ले जाने की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचीl मौके पर विष्णुलोक कालोनी स्थित एक घर के पास स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पकडा हुआ था, जिससे जानकारी करने पर उसके द्वारा पेंचकस से घर में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला पर हमला किये जाने की बात बताई गई। मौके पर घर के अन्दर एक बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला लहुलुहान हालत में अचेत पडे थे जिन्हें स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पेंचकस बरामद किया गया।
एक साथ तीन लोगों की हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़का मच गया तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा इस दौरान नेहरू कॉलोनी दलन वाला तथा अन्य थाने का पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया थाl पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गई, मौके पर फौरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की विधिवत फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के समबन्ध में मृतक महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए हिरासत में लिये गये राजकुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई। घटनास्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल गया तो आरोपी बुजुर्ग दम्पत्ति के घर की ओर अकेला आता हुआ दिखाई दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताएं कि पकड़े गए आरोपों से जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है तथा विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग दम्पत्ति के घर प्लम्बिंग के कार्य के लिये आ रहा था। मंगलवार को भी बुजुर्ग दम्पत्ति के बुलाने पर वह प्लम्बिंग के कार्य के लिये उनके घर आया था। काम पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बुजुर्ग दम्पत्ति से उसकी कहासुनी हो गई तथा उसके द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे पेचकस से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, इस दौरान पडोस के घर मे काम करने वाली नौकरानी के बुजुर्ग दम्पत्ति की आवाज सुनकर घर पर आने तथा बीच-बचाव करने के दौरान उसके द्वारा उस पर भी पेंचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मौके पर लोगों द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपों का नाम
देहरादूनl राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी: इन्द्रेश नगर, नियर सहारनपुर चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून।
मूल निवासी: बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताएं मरने वालों के नाम
देहरादूनl रजनी कपूर पत्नी रमेश चंद्र कपूर निवासी लेन नंबर दो विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 75 वर्ष, रमेश कपूर पुत्र स्व० द्वारिका दास कपूर निवासी उपरोक्त उम्र 80 वर्ष, तिलया देवी उर्फ शीला पत्नी स्व0 पवन राम निवासी बिहारी बस्ती विद्या विहार थाना रायपुर देहरादून, उम्र 48 वर्ष ( नौकरानी )