रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से एसडीआरएफ ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला

श्याम टाइम्स देहरादून /चमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से लगभग 4 किलोमीटर आगे एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट गौचर को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने पैदल आगे बढ़ते हुए घटनास्थल तक पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर, अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई।  एसडीआरएफ जवानों ने  रेस्क्यू तकनीकों का प्रयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और वैकल्पिक स्ट्रेचर के माध्यम से कठिन पहाड़ी मार्ग पार कर रोड हेड तक पहुंचाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई हेतु घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *