श्याम टाइम्स देहरादून/ जौलीग्रांटl 27 अगस्त गुरुवार को आस गुमानीवाला, ऋषिकेश के सदस्यों द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एसडीआरएफ अधिकारियों एवं कार्मिकों को राखियां बांधते हुए उनके द्वारा आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा एवं बचाव हेतु किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया।
संस्था के सदस्यों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया गया तथा इसके लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान आस एक्शन का एडमिमेंट का समिति गुमानीवाला, ऋषिकेश की ओर से श्रीमती हेमलता बहन, श्रीमती संगीता बहुगुणा, श्रीमती बबिता बौड़ाई, श्रीमती पूनम मैठाणी एवं श्रीमती लक्ष्मी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर श्री कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा तथा सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण पहल की सराहना करते हुए एक-दूसरे को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।