विकास नगर कोतवाली पुलिस ने महिला नशा तस्कर के कब्जे से 11 लाख से अधिक की स्मैक बरामद
पकड़ी गई नशा तस्कर महिला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल
श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डबल द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए गए निर्देशों द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त लोगो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित दिए गए थे जिसके बाद में जनपद की सभी कोतवाली, थानों, चौकी में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा विगत दिवस 2 अगस्त रविवार की रात्रि कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक महिला मुस्कान पत्नी सोनू को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसमें के साथ पकड़ी गई महिला नशा तस्कर के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा- 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
कुल्ह पुलिस चौकी सत्यनाथ पुलिसकर्मी द्वारा जब पकड़ी गई महिला आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि में उक्त स्मैक वह एक अन्य स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई हैl पकड़ी गई महिला आरोपी से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।