कांवड़ मेला–2026: कांगड़ा घाट, हरिद्वार में एसडीआरएफ ने गंगा की तेज धारा में फंसे 08 कांवड़ियों का रेस्क्यू किया

श्याम टाइम्स देहरादूनl  सावन के प्रारंभ होते ही हरिद्वार स्थित तीर्थ नगरी में गंगा घाट पर कावड़ियों की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई है हिंदुस्तान के कोने-कोने से कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कावड़ यात्रियों द्वारा गंगा में स्नान कर गंगाजल भरे जाने के महत्व को देखते हुए गंगा घाट पर एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया हैl

इसी दौरान अपनी कावड़ यात्रा पूरी करने के लिए गंगा में डुबकी लगाकर गंगाजल भरते समय कांवड़ियों के अचानक गंगा में पैर फिसल जाने से डूबते कांवड़ियों को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवान कावड़ मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर एसडीआरएफ की टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। इसी क्रम में रविवार 2 अगस्त को कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर ड्यूटी के दौरान तैनात एसडीआरएफ टीम ने टीम प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगे 08 कांवड़ियों का सफलतापूर्वक एवं सकुशल रेस्क्यू किया।

ड्यूटी के दौरान अलग-अलग समय पर श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ नदी में उतरकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक परीक्षण के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिजनों एवं साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू किए गए कांवड़ियों का नाम और पता

देहरादून कार्तिक पुत्र महेंद्र पाल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम प्रेमपुर, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। पुत्र अश्विनी कुमार, उम्र 29 वर्ष, सेक्टर-52, चंडीगढ़।  विनोद पुत्र तेजप्रताप, उम्र 27 वर्ष, बल्लभगढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा। विराज कश्यप पुत्र सुशील कश्यप, उम्र 16 वर्ष, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। सतीश कुमार पुत्र मोहन सिंह, उम्र 36 वर्ष, सी-172, माता वाली गली नं. 12, जौहरीपुर, दिल्ली। करन पुत्र सुरेश, उम्र 16 वर्ष, ग्राम खींचना, हरियाणा।, विशाल पुत्र जय भगवान, उम्र 16 वर्ष, ग्राम राजना, हरियाणा। रेस्क्यू  मनीष कुमार पुत्र अनिल कुमार उम्र 21 ग्राम- गाठा जिला बागपत उत्तर प्रदेश

एसडीआरएफ द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि गंगा नदी में स्नान करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें, निर्धारित सीमाओं के भीतर ही स्नान करें तथा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस अथवा एसडीआरएफ टीम को सूचना दें।

गंगा में डूबने वालों को बचाने वालों में एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों की सूची

देहरादूनl टीम प्रभारी SI पंकज सिंह खरोला, अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना, अपर उप निरीक्षक आशिक अली आरक्षी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मेहता ,शिवम, अंशुल पांडेय, एफएम नितेश खेतवाल,मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *