पकड़े गए चोर के कब्जे से 50 लाख रूपये के सोने-चाँदी के जेवरात फर्जी आधार कार्ड बरामद
पूर्व में पकड़ा गया चोर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जा चुका है जेल
एम्स ऋषिकेश के अतरिक्त राजकोट स्थित एक अस्पताल के परिसर में स्थित आवासो में भी दिया था चोरी की घटना को अंजाम, जिसमें वह चल रहा था फरार
बेहद शातिर किस्म का अपराधी है पकड़ा गया चोर , बीमारी के बहाने अस्पताल परिसर में घूमकर बन्द घरों की करता था रैकी
श्याम टाइम्स देहरादूनl कोतवाली ऋषिकेश में मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी देते हुए विन्द्र तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी, निवासी फ्लैट संख्या-60302, बिल्डिंग संख्या-60, एम्स आवासीय परिसर, बताया था कि किसी चोरों द्वारा द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं 60,000 नकद चोरी कर लिए गए हैं। बंद मकान में चोरी की वारदात घटित हो जाने की जानकारी के बाद संबंधित कोतवाली में धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने क्षेत्राधिकार ऋषिकेश तुषार बड़ा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्देश दिए थे जिसके बाद कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। पुलिस द्वारा सूचना पर काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड ऋषिकेश के पास से मंडलपु शिवा अंजनेयुलू पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव, निवासी 5-111 मेन रोड, ओप्पो रामालयम, एडलापाडु, जनपद गुंटूर, आंध्र प्रदेश, को गिरफ्तार किया गया।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से एक काले रंग का पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषण, तीन आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद ज्वैलरी के सम्बन्ध में पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त ज्वैलरी को ऋषिकेश एम्स तथा राजकोट गुजरात में की गयी 02 अलग-अलग घटनाओं में चोरी करना बताया गया।
ऋषिकेश एम्स परिसर में मकान की रेकीकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए कुख्यात चोर से जब कोतवाली ऋषिकेश लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गंगा स्नान के लिये हरिद्वार तथा ऋषिकेश आया था तथा विगत 20 जुलाई एम्स ऋषिकेश स्थित आवासीय परिसर में रेकी के उपरान्त उसके द्वारा एक बन्द घर का ताला अपने पास रखे पेचकस से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद अभियक्त द्वारा विकास 27 जुलाई को उसने गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी प्रकार चोरी की घटना कारित की थी। पकड़े गए चोर द्वारा बताई गई सूचना का गुजरात पुलिस से जानकारी की गई जिसमें उक्त घटना के सम्बन्ध में राजकोट के थाना प्रद्युम्ननगर में मु0अ0सं0-632/2026 धारा 305/331(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। गिरफ्तार कुख्यात चोर बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जो बीमारी के बहाने अस्पताल परिसरों में घूमकर बन्द घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस से बचने कि लिये चोर अलग-अलग नाम एवं विवरण वाले आधार कार्ड बनाये गये थे जिनका उपयोग वह चोरी से पूर्व होटलों, धर्मशालाओं आदि में ठहरने के लिए करता था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसका पूर्व में भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अन्य राज्यों से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में गुजरात पुलिस से जानकारी कर रही है।