गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्धारित अवधि से पूर्व ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चोरी का कर रहा था प्रयास

आरोपी को इसी वर्ष मई में जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश पर 06 माह के लिए किया गया था जिला बदर

श्याम टाइम्स देहरादून l  जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर गुंडा एक्ट में निरोध किए गए आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत 6 माह के लिए जिला पत्र किए गए एक दर्जन से अधिक मुकदमे के आरोपी ने 6 मा पूर्ण होने से पूर्वी देहरादून में प्रवेश कर लिया इसके बाद विकास नगर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिला बदर किए गए आरोपी के क्षेत्र में होने की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दियाl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई, जिसके पश्चात न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर जनपद देहरादून को 06 माह तक जनपद की सीमाओं से प्रवेश न करने की सख्त हिदायत देते हुए जिलाबदर किया गया था।

श्याम विकास दिवस 29 जुलाई बुधवार की रात्रि को पुलिस को  सूचना मिली  कि  आसिफ, जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद/थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है तथा वह सम्भवत: जनपद में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी आसिफ उपरोक्त को सिनेमा गली विकासनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि01970 पंजीकृत किया गयाl

पकड़े गए आरोपी का नाम और उसका अपराधी इतिहास

देहरादूनl आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून
मु०अ०सं०- 368/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 515/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 372/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,देहरादून मु०अ०सं०- 480/19 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 287/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 108/20 धारा 392, 356, 441 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून मु०अ०सं०- 109/20 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 147/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 61/24 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 403/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 188/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 325/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 11/21 धारा 394, 411, 506 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 478/19 धारा 394, 411, 34 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 225/25 धारा 3(5)/304 (2)/317 (2) BNS, कोतवाली विकासनगर, देहरादून  के खिलाफ 15 अभियोग पंजीकरण हैl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *