वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशा तस्करों पर कडा प्रहार,पिट एनडीपीएस एक्ट के नितिन उर्फ नाटू को 03 माह के लिए जिला कारागार में किया गया निरुद्ध

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में 05 अभियोग हैं पंजीकृत

श्याम टाइम्स देहरादूनl मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थो की तस्करी में लगातार सक्रिय नशा तस्करों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों कों पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी संबंधित अपराधों में पूर्व में जेल गए अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी पैरवी की गई। विगत 4  को गृह अनुभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में ब्रह्मपुरी में निवासरत नितिन उर्फ नाटु पुत्र लॉरेंस को 03 माह हेतु जिला कारागार सुद्धोवाला, देहरादून में निरुद्द किए जाने के आदेश जारी हुए। आरोपी नितिन उर्फ नाटू काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही थी।पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत दिवस 27 जुलाई सोमवार को  बाईपास रोड देहरादून क्षेत्र के मादक पदार्थों के तस्कर नितिन उर्फ नीतू एक ढाबे में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ढाबे पर दबिश देते हुए अभिुयक्त नितिन उर्फ नाटु को गिरफ्तार करते हुए जिला कारागार देहरादून में दाखिल किया गया।

आरोपी पूर्व में कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है तथा लगातार नशा तस्करी में लिप्त रहने पर उसके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

गिरफ्तार किए गए नितिन उर्फ नाटू पुत्र लॉरेंस का आपराधिक इतिहास

देहरादूनl-मु0अ0सं0- 26/2020, धारा- 8/22 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून-मु0अ0सं0- 330/2021, धारा- 8/21/27ए NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून-मु0अ0सं0- 382/2023, धारा- 8/21 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून-मु0अ0सं0- 342/2024, धारा- 8/21/60 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून-मु0अ0सं0- 478/2025, धारा- 8/21/60 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!