-देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्तों का पीछा करने के दौरान भागने पर हुई मुठभेड़
-हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला पुरकाजी(उoप्रo) क्षेत्र का है निवासी
एक अभियुक्त के दोनों पैरों व एक हाथ में लगी गोली व एक अभियुक्त के दोनों पैरों में लगी गोली, दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल दोनों को चिकित्सालय ले जाने की तैयारी
-एक समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण बॉर्डर को किया गया अलर्ट
श्याम टाइम्स देहरादून:– विगत 3 जून को प्रेम नगर थाना क्षेत्र मांडू वाला रोड पर कर सवार एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर देने और मौके से फरार हो जाने वाले मुख्य आरोपी समेत दोनों हत्यारे के साथ देहरादून पुलिस की जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र और मुझे फंड नगर बॉर्डर पर हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों हथियारों के दोनों हाथ और पर में गोली लगी है दोनों को गंभीर अवस्था में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मीडिया कर्मियों को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताएं कि विगत 3 जून को प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मांडू वाला रोड पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब मृतक भाजपा नेता के साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया था कि मोहम्मद अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है!
अजय सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में पुलिस लगातार उनकी खोजबीन कर रही थी!
अजय सिंह ने बताया कि इस दौरान विगत देर रात्रि जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की नर्सों पुलिस चौकी और पुरकाजी बॉर्डर पर दोनों हत्या आरोपियों से देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हो गई

देहरादून पुलिस के साथ दोनों हत्या आरोपियों की हुई मुठभेड़ में दोनों हत्या आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए दोनों के पैरों और हाथ में गोली लगने के कारण खून का रिसाव अधिक हो गया था जिस कारण से दोनों को उपचार हेतु गुरुकुल नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया जहां पर उनका उपचार चल रहा है