एसटीएफ टीम ने साइबर ठगी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

ग्राम पिलखनी थाना क्षेत्र शाह, अम्बाला हरियाणा राज्य से किया गिरफ्तार

  न्यायालय से  आरोपी के विरूद्ध जारी किया गया था गैर जमानती वारण्ट

 वर्ष 2025 में अभियुक्तगणों द्वारा रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर की गयी थी साईबर धोखाधडी

 पीडिता (वरिष्ठ नागरिक) को 12 दिनों तक व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया था डिजिटल अरेस्ट

श्याम टाइम्स देहरादून l राज्य एसटीएफ की साइबर टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए डिजिटल अरेस्ट से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण  से सम्बन्धित अभियोग में 50 लाख रूपये के लाभार्थी खाताधारक वांछित अभियुक्त को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में पूर्व में ही 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उत्तराखण्ड अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी पीडिता द्वारा डिजिटल अरेस्ट से सम्बन्धित अभियोग साईबर क्राईम रूद्रपुर में दर्ज कराया गया था, जिसमें साईबर अपराधियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम से बताते हुए पीडिता के नाम पर खुले बैंक खाते में मनी लाण्ड्रिंग के तहत 60 करोड रूपये की लेन-देन होने की बात कही गयी, जिसके लिये साईबर अपराधियों द्वारा पीडिता के खातों का ऑनलाईन वैरिफिकेशन किये जाने के नाम पर व्हाटसप कॉल पर ही 12 दिनों तक पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड़ रूपये की धनराशि धोखाधडीपूर्वक जमा करायी गयी थी । गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 50 लाख रूपये की धनराशि स्थानांतरित हुई थी। लगातार फरार चल रहे उक्त आरोपी को एसटीएफ की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों एवं लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
एचडीएफसी ग्राफ्ट में आए आरोपी का नाम

देहरादूनl भूपिन्दर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी ग्राम पिलखनी, रविदास मन्दिर के पास, थाना शाह, जनपद अम्बाला, हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *