*प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिंनाक – 24/06/2026*

*SSP देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग*

*समस्त अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रह कर चैकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का ले रहे जायजा*

पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

अंतरराज्यीय-अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन-व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग

श्याम टाइम्स देहरादूनl एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा को देखते हुए संपूर्ण जनपद में देहरादून पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस चेकिंग का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा समस्त अंतर्जनपदीय- अंतरराज्यीय बैरियर व आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहन- व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि अंतर राज्य और अंतर्जनपदीय मार्गो पर की जा रही चेकिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई संदेश व्यक्ति पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की नजरों से न बच सकेl उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को निर्देशित किया गया है कि वह अगर किसी प्रकार की कोई संदेश गतिविधि देखें या किसी संबंधित व्यक्ति को देखें तो उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देंl

वहीं उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति जो कि संदीप दिखाई देगा उसको थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *