नेहरू कॉलोनी थाने की महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट दो महिला हिरासत में नोटिस देकर छोड़ा

श्याम टाइम्स देहरादून:– मकान की विद्युत लाइन टूटने के बाद बंद पड़ी बिजली को ठीक करने के लिए आए विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ जहां मारपीट की गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ भी दो महिलाओं द्वारा वर्दी फाड़ने पर मारपीट किए जाने की वारदात को अंजाम दिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संजीव धाराओं में अभियोग पूंजीगत कर दोनों आरोपी महिलाओं को नोटिस देकर पुलिस में थाने बुलाया और पूछताछ कर उनके परिजनों के सपोर्ट कर दिया ल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताएं कि नेहरू कॉलोनी थाने पर महिला साक्षी पत्नी सन्नी कुमार पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासी  रेसकोर्स द्वारा चौकी फव्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके घर की बिजली की लाईन टूट जाने के कारण घर बिजली नही आ रही थी, जिसकी शिकायत पर बिजली विभाग द्वारा नई लाईन लगायी जा रही है लेकिन उनके पड़ोसी श्रीमती संतोष रावत व उसकी बेटी द्वारा उक्त कार्य में बाधा डालते हुए उनके तथा उनके परिवार वालोें से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सूचना पर चौकी फव्वारा चौक से चीता मोबाइल पर नियुक्त पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो मौके पर उपरोक्त महिला द्वारा पड़ोसी के साथ गाली गलौज की जा रही थी, उक्त महिलाओं को चीता पुलिस द्वारा समझाया गया तथा थाने पर आकर शिकायत करने के लिए कहा गया परंतु उक्त महिला और अधिक उग्र हो गयी तथा पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगी, महिलाओं द्वारा चिता पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज किए जाने की सूचना के बाद महिला उ0नि0 कुसुमलता पुरोहित व म0का0 स्वाती मौके पर गए। श्रीमती सन्तोष रावत पत्नी एम0एस0 रावत व उनकी पुत्री ज्योति रावत निवासी गण रेसकोर्स देहरादून द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की की गई, इस दौरान उक्त महिला संतोष रावत द्वारा महिला पुलिस कर्मियों पर ईट से हमला करने का प्रयास किया गया तथा उसकी पुत्री द्वारा महिला कॉन्स० के साथ हाथापाई की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा घटना के संबंध में  म०उ०नि० कुसुम पुरोहित के द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना नेहरू कालोनी पर धारा 115(2)/352/351(3)/121(1)/132 बीएनएस  संतोष और ज्योति पंजीकृत किया गया।  दोनो महिलाओं को थाने पर नोटिस तामील कराकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अभियोग की विवेचना व0उ0नि0 विकास शुक्ला द्वारा की जा रही है। उक्त आरोपी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी डालनवाला को जांच दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *