बंद मकान में लाखों की चोरी करने वाले एक साथी ना कब्जा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-पकड़े गए आप के कब्जे से 15 लाख रुपये की ज्वैलरी  बरामद
 बंद घरों की रैकी के दौरान अपने साथ पेट्रोल का जार लेकर घूमता था
श्याम टाइम्स देहरादूनl गधविहार मोकमपुर निवासी एक व्यक्ति के मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने वाले एक साथी नकब्जन को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं पकड़ा गया शातिर नकब्जन चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ पेट्रोल का टैंक रखता था l इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने पर अभियोग पंजीकृत करते हुए भगत सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी ने बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गया है। उक्त तहरीर के आधार संबंधित थाने पर धारा 305(a), 331(4) BNS* पंजीकृत किया गया।
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए थेl वहीं नेहरू कॉलोनी थाने पर एक पुलिस टीम का गठन कर चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए उन्हें लगाया गया था गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गयाl

शनिवार को एक सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारदात में शामिल एक शातिर नकब्जन मनीष कुमार को अनिकेत फॉर्म के पास सड़क मार्ग से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना से संबंधित चोरी की ज्वैलरी बरामद हुई, तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से कुछ अन्य आभूषण भी बरामद हुए, जिनके सम्बंध में सख्ती से पूछताछ पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वैलरी को 10 अगस्त की रात्रि में हर्रावाला निबंध मकान में की गई चोरी को स्वीकार किया उसने बताया कि वह चोरी करने से पूर्व अपने हाथ में पेट्रोल का डब्बा लेकर घूमता था ताकि अगर पकड़ा जाए तो वह पेट्रोल चोरी किए जाने की बात कह कर लोगों का ध्यान भटका सकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!