♦️अवैध हथियारों का अन्तराष्ट्रीय नेटवर्क ध्वस्त, इस मामले का मास्टरमाइंड न्यूजीलैण्ड में बैठकर हथियारों का बड़ा नेटवर्क चला रहा था
श्याम टाइम्स देहरादून:- न्यू में बैठकर अवैध हथियारों का नेटवर्क चलने वाले हीरो के सरगना के सारे पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्टल बरामद की l
पुलिस महानिदेशक, सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को निर्देशित किया था। उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक,एसटीएफ आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज थाना आईटीआई पुलिस के साथ 01 हथियारों की तस्करी करने वाले एक तस्कर हर्ष शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा निवासी आर्य नगर थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र से 02 अवैध पिस्टल व 02 मैगजीन .32 बोरके साथ गिरफ्तार किया है।


पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया कर्मियों को जानकारी दी गई एसटीएफ की गठित टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर न्यूजीलैण्ड में बैठे गुरविंन्दर सिंह बाजवा उर्फ गूरी के निर्देश में हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका हैl