-चोरी की गयी तीन लाख से की ज्वैलरी हुई बरामद
-अपने एक साथी के साथ दिया था चोरी की घटनाओ को अंजाम
देहरादून:– जनपद में बंद पड़े मकान की रेकी कर मकान के ताले तोड़कर वहां से नगदी और लाख रुपए के जेवर चोरी करने वाले पंजाब के एक साथी चोर को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 3 लाख के जेवरात बरामद कि पकड़े गए चोर ने डोईवाला में तीन बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था l डोईवाला कोतवाली में अभियोग पंजीकृत करते हुए अंकित सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी चाँदमारी, कोतवाली कि वो सपरिवार अपने गांव गये थे तथा जब वह गांव से अपने घर वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर मे रखी ज्वैलरी चोरी कर ली थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-171/2025 धारा- 305 ए/324(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं दूसरी ओर यशपाल सिंह चौहान पुत्र दयाल सिंह चौहान निवासी चांदमारी ने भी कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया था कि वह परिवार समेत छुट्टियों में घूमने के लिए गए थे इसी बीच चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां से नदी और जेवरात चोरी कर लीl
केशवराम पुत्र श्री जमनाप्रसाद निवासी गंगा एन्कलेव नकरौन्दा, हर्रावाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि वो अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारों के घर गये थे तथा जब वह अपने घर वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है।

क्षेत्र में लगातार कंपनी मकान में हो रही चोरी की वारदातों को देख मामले की गंभीरता को लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक प्रथम ऋषिकेश को चोरी की वार्ताओं का खुलासा करने की निर्देश दिए थे जिसके पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयीl
पुलिस टीम द्वारा सोमवार मध्य रात्रि मे रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला मे रात्रि गस्त के दौरान घटना में शामिल एक आरोपी गौरव कुमार वर्मा पुत्र ब्रिजेश कुमार वर्मा निवासी ग्रा0 व पोस्ट तिलोई, थाना मोहनगंज, जिला अमेठी, उप्र हाल निवासी केयर ऑफ हैप्पी कंगनवाल, थाना साहनेवाला, जिला लुधियाना, पजांब को संदिग्धता के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो उसके कब्जे ज्वैलरी बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वैलरी को डोईवाला क्षेत्र अलग अलग स्थानों पर बंद घरों से चोरी करना स्वीकार किया गया।
पकड़ा गया चोर शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथी के साथ रात्रि में रेलवे पटरी के किनारे बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से पूर्व भी अभियुक्त पंजाब से पहले हरिद्वार आए थे, जहां रात्रि के समय हरिद्वार से हुए देहरादून आए तथा हर्रा वाला क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे बंद घरों की रैकी कर उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध डोईवाला के अतिरिक्त पंजाब के विभिन्न थानो मे भी चोरी व अन्य अपराधो के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। घटना में शामिल अभियुक्त के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।