श्याम टाइम्स देहरादून विगत दिवस 18 नवंबर बुधवार सांय समय करीब 6 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर के अंतर्गत आने वाले जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास एक महिला का शव पडा हुआ है, उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर एक महिला का शव कूडे के ढेर में पडा हुआ था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया उक्त महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर फेंका जाना प्रकाश में आया हैं। मौके पर फॉरेसिंक व एफएसएल की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। साथ ही मृतका की फ़ोटो व हाथ मे बने टैटू की फ़ोटो को सोशल मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
कूड़े के देर में मेले की लाश मिलने की जानकारी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोमल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेज कर उक्त घटना का वियोग पंजीकृत करने की निर्देश दिए थे इसके बाद चौकी प्रभारी बिधोली द्वारा स्वयं वादी बनकर घटना के संबंध में थाना प्रेमनगर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा की जा रही है।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेजो के अवलोेकन के साथ- साथ सर्विलांस व अन्य माध्यमो से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। साथ ही मृतका की शिनाख्त हेतु जनपद के अन्य थानों, आसपास के जनपदों/ राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें 17 नवंबर बुधवार की रात्रि में घटनास्थल के पास पुलिस को एक संदिग्ध कार जाती हुई दिखायी दी है, जिसके सम्बंध में और अधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।