दून पुलिस के कांस्टेबल शाहनवाज हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रान्ट में उपचाराधीन गम्भीर रूप से बीमार वृद्धा को स्वेच्छा से रक्तदान कर की उनकी सहायता

गम्भीर रूप से बीमार वृद्धा के लिये देवदूत बनी दून पुलिस

बुजुर्ग महिला के परिजनों द्वारा दून पुलिस का किया आभार प्रकट

कां0 शाहनवाज द्वारा 87 वीं बार किया गया रक्तदान

श्याम टाइम्स देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कार्यालय में तैनात कांस्टेबल शाहनवाज बीमार विरुद्ध और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए जीवन देने का काम कर रहे हैं कांस्टेबल शाहनवाज द्वारा चाहे रमजान के महीने में रोजे रखे हुए हैं अथवा अन्य किसी पर्व पर वह हमेशा जिन लोगों को खून की आवश्यकता होती है उनके लिए हर समय तैयार रहते हैं और इसका जीता जागता उदाहरण 10 नवंबर सोमवार को देखने को एक बार फिर मिलाl

व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि गम्भीर रूप से बीमार एक वृद्ध महिला, जो हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रान्ट देहरादून में उपचाराधीन है तथा जिनकी प्लेटलेट्स मात्र 4000 ही बची हैं को उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली को प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

कांस्टेबल शाहनवाज इससे पूर्व भी 86 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बात का वह कहीं बार प्रमाण भी दे चुके हैंl  जब कभी भी विभाग द्वारा उन्हें किसी दुर्घटना अगस्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल महिलाएं या पुरुष अथवा अन्य किसी मामले में किसी व्यक्ति को खून की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें इस बात के लिए कॉल की गई विभाग द्वारा की गई कॉल या अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के तत्काल बाद उन्होंने उसे व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्तदान कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *